बाँदा ब्रेकिंग : मारपीट के वायरल वीडियो पर पुलिस का एक्शन, आरोपियों पर निरोधात्मक कार्रवाई*
*बाँदा।* नगर कोतवाली क्षेत्र में युवक की पिटाई का वीडियो वायरल होने के मामले में बाँदा पुलिस ने संज्ञान लिया है।
*पुलिस का आधिकारिक बयान -*
सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो संज्ञान में आया जिसमें कुछ लड़कों द्वारा व्यक्ति के साथ मारपीट किया जाना दिखाई दे रहा है। पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए उक्त व्यक्तियों की पहचान की गई।
जांच में मालूम हुआ कि पीड़ित पक्ष और अभियुक्त पक्ष के बीच आपसी विवाद को लेकर मतभेद की स्थिति पैदा हुई थी। पीड़ित पक्ष द्वारा कोई पुलिस कार्रवाई न करने का निवेदन किया गया है।
पुलिस ने अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक निरोधात्मक कार्रवाई की है।
Atarra, Banda | Oct 21, 2026