तरबगंज: वजीरगंज ब्लॉक पर मनाई गई अहिल्याबाई होल्कर की त्रि शताब्दी जयंती, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश तिवारी ने किया संवाद
वजीरगंज ब्लॉक सभागार में मंगलवार दोपहर 2बजे भाजपा ने अहिल्याबाई होल्कर की त्रि शताब्दी वर्ष के अवसर पर विधानसभा पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित किया। मुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक न्यायप्रिय शासक थी।