तरबगंज: वजीरगंज झिलाही सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे,गिरकर चोटिल हो रहे राहगीर मरम्मत की हो रही मांग#jansamasya
वजीरगंज से झिलाही
वजीरगंज से झिलाही को जाने वाली सड़क टूटने से गड्ढों की भरमार हो गयी है जिससे राहगीरों का आवागमन मुश्किल हो रहा। कई बाइक सवार अबतक गिरकर चोटिल हो चुके हैं। किंतु जिम्मेदार बेखबर बने हुए हैं।करनीपुर निवासी राहगीर सुरेश चंद तिवारी ने लोकनिर्माण विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए सड़क मरम्मत की मांग की। वहीं रमरायीपुर कर विनोद दूबे सड़क पर चलना खतरनाक बताया।