तरबगंज: वजीरगंज थानाक्षेत्र के डुमरियाडीह तरबगंज मार्ग पर दो बाइक सवारों की भिड़ंत में दो बच्चों समेत 5 लोग घायल, इलाज जारी
वजीरगंज थानाक्षेत्र के डुमरियाडीह तरबगंज मार्ग पर जगदीशपुर कटरा के पास सोमवार दोपहर 2 बजे दो बाइक सवारों की टक्कर में दो बच्चों समेत 5 लोग घायल हो गए।तरबगंज थानाक्षेत्र के कौचिहा निवासी सद्दाम अपनी भाभी सोनी व उनके दो बच्चों अज्जू व अमायरा उम्र 7 वर्ष को बाइक से लेकर जा रहे थे। जगदीशपुर कटरा के पास सामने से आ रहे मुकेश से भिड़ गए।