तरबगंज: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने नवाबगंज के विश्नोहरपुर में लोगों से की मुलाकात, सुनी समस्याएं
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अपने आवास नवाबगंज के विश्नोहरपुर में रविवार दोपहर 12बजे तक आम लोगों से मुलाकात कर लोगों की समस्याएं सुनी तथा उसके निस्तारण को लेकर जिम्मेदारों से बात की।रविवार होने के चलते बड़ी संख्या में फरियादी मिलने पहुँचे। पूर्व सांसद ने सभी से मिलकर उनकी समस्या समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिलापंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र मौजूद रहे।