तरबगंज: वजीरगंज के करनीपुर स्थित तालाब के पास अजगरों का आतंक, बकरी को बनाया निवाला, ग्रामीण दहशत में
वज़ीरगंज क्षेत्र के करनीपुर स्थित तालाब के पास कई अजगरों के ठिकाना बना लेने से ग्रामीणों के साथ राहगीर दहशत में हैं।गांव के गंगाराम ने बताया कि तालाब के पास स्थित झड़ी में आयी बकरी को अजगर ने निगल लिया। अब तक कई बकरियां गायब हैं। आशंका है कि अजगरों ने उन्हें भी निगल लिया है। तालाब के पास बच्चे व ग्रमीणों का आवागमन होता रहता है जिससे सभी सहमें हुए हैं।