तरबगंज: सिंगहाचंदा गांव के पास पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, घरेलू विवाद के कारण आत्महत्या का शक
तरबगंज थानाक्षेत्र के सिंगहाचंदा निवासी युवक का शव शीशम के पेंड़ पर फंदे से लटकता मिलने से परिवार में कोहराम मच गया।युवक अपने घर का इकलौता सहारा था।पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।घर में उसकी बूढ़ी दादी,मां व पत्नी तथा एक छोटी बच्ची है।परिजनों के अनुसार सोमवार शाम को हुए घरेलू विवाद के बाद नाराज होकर निकले राकेश का शव मंगलवार सुबह गांव के बाहर पेड़ से लटकता मिला