मीरगंज: थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में बुलेट और मोटरसाइकिल में हुई भिड़ंत, बुलेट ने पीछे से मोटरसाइकिल में मारी टक्कर
थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में शंका पुल के पास दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार मंगली प्रसाद व बुलेट पर सवार आसिफ घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए CHC भेजा गया है, जहां दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया। बता दें कि दोनों घायलों को मामूली चोट आई है।