मीरगंज: थाना मीरगंज के गांव असदनगर में पंचायत सचिवालय से अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर की चोरी,प्रधान ने थाने में दी तहरीर
थाना मीरगंज के गांव असदनगर में मंगलवार और बुधवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने पंचायत सचिवालय का ताला तोड़कर दो बड़े बैटरे, एक प्रिंटर, यूपीएस, एलइडी टीवी 18 इंच, 4 कैमरो के डीवीआर आदि सामान चोरी कर ले गए। ग्राम प्रधान जितेंद्रपाल सिंह ने बुधवार को थाने में तहरीर दी है।ग्राम प्रधान ने बताया कि उन्होंने चोरी किए सामान को काफी तलाश किया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला