मीरगंज: थाना मीरगंज पुलिस ने दो चोरों को रात्रि में चेकिंग के दौरान किया गिरफ्तार,भेजा जेल।
थाना मीरगंज पुलिस ने विगत दिनों हुई चोरी का खुलासा करते हुए सोमवार और मंगलवार की रात्रि चैकिंग के दौरान अल्ताफ निवासी ग्राम केवलपुर थाना मिलक जिला रामपुर और अभय मौर्य निवासी मोहल्ला बिहानी चुंगी थाना मंडी जिला रोहतक हरियाणा को धर्मशाला के निकट गली कस्बा मीरगंज से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10869 रुपए के सिक्के, आठ सिगरेट की डिब्बी,आधार कार्ड और नकब बरामद किया