मीरगंज: थाना फतेहगंज पश्चिमी के एक गांव की युवती को बहला फुसला कर ले गया आरोपी, युवती के पिता की ओर से आरोपी के विरुद्ध केस।
थाना फतेहगंज पश्चिमी के एक गांव के रहने वाले पीड़ित ने बताया कि उसकी 22 वर्षीय पुत्री जो एक इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्रा है उसे गांव का ही एक व्यक्ति बहला फुसला कर शादी करने के लिए गांव से ले गया।पीड़ित के भतीजे ने उसे बताया कि गांव का आरोपी बहला फुसला कर ले जा रहा था।पीड़ित के भतीजे ने युवती को गांव के व्यक्ति के साथ जाते हुए देखा।