मीरगंज: थाना मीरगंज के गांव में एक महिला और उसके 3 बच्चों को दूसरे गांव का तांत्रिक बहला फुसलाकर भगा ले गया।रिपोर्ट दर्ज
थाना मीरगंज के गांव में विगत दिनों दूसरे गांव का तांत्रिक एक महिला और उसके तीन बच्चों को बहला फुसलाकर भगा कर ले गया।महिला का इलाज चल रहा था।इलाज के बहाने तांत्रिक का महिला के घर आना जाना था।अब तांत्रिक के घर में ताला लगा है महिला अपने साथ पाजेब और बिछुए भी ले गई है। काफी तलाशने के बाद कहीं नहीं मिल रही है। पीड़ित पति ने थाने में तहरीर दी है।