मीरगंज: थाना मीरगंज के गांव पलथा में ससुरालियों से प्रताड़ित युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या,पत्नी सहित ससुरालियों पर रिपोर्ट
थाना मीरगंज के गांव पलथा के रहने वाले सुखवीर सिंह ने बताया कि उसके पुत्र अभिषेक राठी के ससुरालिये उसे आए दिन प्रताड़ित करते थे।गांव आकर भी ससुरालियों ने मारा पीटा और धमकी दी थी।इससे परेशान होकर अभिषेक राठी ने विगत 5 सितंबर को जहर खाकर आत्महत्या कर ली।मृतक के पिता की ओर से पत्नी सहित तीन ससुरालियों पर न्यायालय के आदेश पर मीरगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है।