चान्दन: जेरुआ गांव: दशरथ गोस्वामी हत्याकांड सुलझा, तीन आरोपी गिरफ्तार
Chanan, Banka | Sep 10, 2026 जेरुआ गांव के दशरथ गोस्वामी हत्याकांड का पुलिस द्वारा उद्भेदन कर लिया गया। मामले को लेकर गुरुवार शाम करीब 6 बजे बेलहर एसडीपीओ सुमित शेखर द्वारा कटोरिया कैंप कार्यालय में पीसी कर विस्तार से जानकारी दी गयी। बताया कि पड़ोस की एक महिला के साथ अवैध संबंध को लेकर दशरथ गोस्वामी की हत्या हुई थी। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।