सिमरिया: पन्ना टाइगर रिजर्व के गाइडों के लिए 14 दिवसीय अंग्रेजी भाषा प्रशिक्षण कार्यशाला, विदेशी पर्यटकों से संवाद में होंगे निपुण
Simariya, Panna | Sep 30, 2026 पन्ना टाइगर रिजर्व के मंडला परिक्षेत्र स्थित कर्णावती व्याख्यान केंद्र में गाइडों के लिए आयोजित 14 दिवसीय विशेष अंग्रेजी भाषा प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल समापन हो गया। 16 से 29 सितंबर तक चले इस सत्र में 30 महिला व पुरुष गाइडों को विशेषज्ञ प्रेरणा अशोक पोपट ने वन्यजीवों की जानकारी अंग्रेजी में देने, पर्यटकों से बेहतर संवाद और शालीन व्यवहार की बारीकियां सिखाईं।