सिमरिया: पन्ना: ‘गौशाला’ अब बनेगी ‘गिद्धों’ की रक्षक, श्री विद्यासागर गौशाला को मिला पहला स्व-प्रमाणन
Simariya, Panna | Feb 14, 2026 मध्य प्रदेश का पन्ना जिला अब केवल हीरों के लिए ही नहीं, बल्कि वन्यजीव संरक्षण के अभिनव प्रयोगों के लिए भी पहचाना जाएगा। दक्षिण पन्ना वनमण्डल ने गिद्धों के अस्तित्व को बचाने के लिए “वल्चर फ्रेंडली गौशाला” नामक एक शानदार पहल शुरू की है।