सिमरिया: पन्ना में सरकारी कामकाज में अब दिखेगा 'AI' का दम, अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण
Simariya, Panna | Feb 18, 2026 मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में सरकारी कामकाज को रफ्तार देने के लिए कलेक्टर ऊषा परमार की नई पहल सामने आई है। 19 और 20 फरवरी को ई-दक्ष केंद्र में दो दिवसीय विशेष AI प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य, राजस्व और शिक्षा जैसे विभागों में फाइलों के निपटारे में सटीकता और पारदर्शिता लाना है।