रघुराजनगर नगरी: स्वतंत्रता दिवस पर 12 बंदियों की रिहाई, नई शुरुआत का मिला अवसर
सतना। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्रीय जेल से 12 बंदियों को रिहा किया गया। इस दौरान केंद्रीय जेल अधीक्षक लीना कोस्टा ने रिहा हुए बंदियों को अपराध से दूर रहने और शेष जीवन सदमार्ग पर बिताने की सलाह दी।उन्होंने बंदियों को समाज की मुख्यधारा से जुड़कर अच्छे कार्य करने तथा एक जिम्मेदार नागरिक के रूप मे समाज मे नई शुरुआत करने की कामना की गईं।