Public App Logo
सतना। शहर के कोलागवा थाना क्षेत्र बस स्टैंड स्थित होटल चंद्र व्यू में एक युवक का शव मिला। सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखवाया गया। मृतक की पहचान बचल लोकनाथ निवासी उड़ीसा के रूप में हुई है। जो कि 29 जुलाई से होटल में रुक था। मृतक के कमरे के अंदर भरी मात्रा में शराब एवं पानी की बोतल मिली। पुलिस द्वारा मर्ग कायम मामले की जांच की जा रही है। इसके साथ मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। - Raghurajnagar Nagareey News