सतना: नशे में धुत ऑटो चालक ने कोठी चौराहे पर मचाया तांडव, कई वाहनों को मारी टक्कर
सतना। शहर के व्यस्त कोठी चौराहे पर एक सिरफिरे ऑटो चालक ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया। बेकाबू रफ्तार से ऑटो दौड़ाते हुए चालक ने सड़क पर जा रहीं कई गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
वाहनों को नुकसान पहुंचाने के बाद अनियंत्रित होकर ऑटो बीच सड़क पर ही पलट गया। हादसे में चालक को चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली