गोगरी: महेशखूंट-अगुआनी पथ पर मदारपुर के पास मुख्य सड़क पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित
गोगरी प्रखंड अंतर्गत महेशखूंट-अगुआनी पथ पर मदारपुर के पास मुख्य सड़क पर रविवार की शाम चार बजे एक पेड़ गिर गया। जिससे सड़क पर आवागमन करने में यात्रियों और वाहन चालकों को काफी परेशानियां हो रही है। हालांकि मामले में गोगरी एसडीओ ने तुरंत संज्ञान लेते हुए पेड़ को हटाने का निर्देश दिया। जिसके बाद सड़क से पेड़ को हटाने का कार्य शुरू शुरू कर दिया गया।