गोगरी: गोगरी पशु चिकित्सालय में डॉक्टर के नहीं आने से पशुपालक परेशान
गोगरी प्रखंड मुख्यालय स्थित पशु चिकित्सालय के डॉक्टर अक्सर अस्पताल नहीं आते हैं। जिस कारण पशुपालकों को परेशानियां हो रही है। लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं है। मंगलवार की दोपहर दो बजे कई पशुपालक अस्पताल आए। लेकिन डॉक्टर के नहीं रहने के कारण बीमार पशुओं का इलाज नहीं हो पाया। हालांकि अस्पताल के कर्मियों ने बताया कि डॉक्टर साहब मीटिंग में गए हैं।