गोगरी: पसराहा स्टेशन के पास बन रहे एफसीआई गोदाम में काम कर रहे मजदूरों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, कई मजदूर घायल
पसराहा स्टेशन के निकट बन रहे एफसीआई में काम कर रहे मजदूरों को रविवार की सुबह नौ बजे मधुमक्खियों ने डंक मार-मार कर जख्मी कर दिया। बताया जाता है कि भारतीय खाद्य निगम में काम कर रहे एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मजदूरों को मधुमक्खियों ने दौड़ा दौड़ा डंक मारा। मधुमक्खी के आतंक को देख कुछ मजदूर ने बोरा का मशाल बनाकर उसमें आग लगा कर मधुमक्खी को भगाया।