गोगरी: पौरा थाना पुलिस ने 10 लीटर देशी शराब के साथ कारोबारी को किया गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल भी जब्त
गोगरी प्रखंड अंतर्गत पौरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शराब कारोबारी को दस लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने कारोबारी के पास से एक बाइक और एक मोबाइल भी जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ मंगलवार को पौरा थाना में कांड संख्या 31/24 दर्ज किया गया है। खगड़िया पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गिरफ्तारी की जानकारी दिया।