मनोहरथाना: मनोहरथाना पंचायत समिति की 30 ग्राम पंचायतों में 161 सरपंच प्रत्याशी चुनावी मैदान में
मनोहरथाना पंचायत समिति की 30 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए नामांकन प्रक्रिया के बाद तस्वीर साफ हो गई है। शुक्रवार को नाम वापसी के बाद कुल 161 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। कुल 279 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे, जिनमें से 276 वैध पाए गए। 115 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए। कोई भी संरपच प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित नहीं हुआ है।