लालबर्रा: सर्पदंश से बल्हारपुर निवासी सुखराम गोले की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में शोक की लहर
ग्राम पंचायत बल्हारपुर निवासी 57 वर्षीय सुखराम गोले (जाति सोनी/सुनार) की जहरीले नाग के काटने से असमय मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक सुखराम रोज की तरह सुबह अपने खेत में कृषि कार्य एवं मवेशियों के लिए घास काटने गए थे। इसी दौरान घास में छिपे जहरीले नाग ने उन्हें डस लिया। सर्पदंश का अहसास होते ही वे तुरंत घर पहुँचे, जहाँ हालत बिगड़ने और बेहोश होने