लालगंज: नौगांव गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 14 वर्षीय किशोरी ने घर में फंदे से लटककर दी जान, पुलिस ने शव को भेजा पीएम हाउस
ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के नौगवां गांव में सोमवार शाम को एक किशोरी ने घर में फंदे से लटक कर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मंगलवार सुबह करीब 8:00 बजे सूचना मिलने पर उप निरीक्षक मनोज कुमार मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के समय किशोरी के माता-पिता अपनी रिश्तेदारी गड़बड़ा गांव गये थे।