बांसगांव: बांसगांव में विशेष मतदाता सूची सुधार अभियान: तहसील प्रशासन ने कोटेदारों से सहयोग मांगा
बांसगांव विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के सुधार और नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए तहसील प्रशासन ने कोटेदारों से फार्म-6 भरवाकर बीएलओ के पास जमा कराने में सहयोग मांगा है। एसडीएम मलखान सिंह ने इस अभियान की जिम्मेदारी कोटेदारों को सौंपी है।