मुगलसराय: आगामी त्योहारों के दृष्टिगत PDDU नगर में पटाखों की दुकानों का औचक निरीक्षण, लाइसेंस और सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई
एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में आगामी त्यौहार दशहरा दिवाली व छठ पूजा के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर आशुतोष, क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज व सीएफओ द्वारा मय पुलिस टीम के साथ पीडीडीयू नगर में आतिशबाजी की दुकानों का औचक निरीक्षण कर लाइसेंस चेक किया गया। दुकानों पर आग बुझाने का पर्याप्त इंतजामों का निरीक्षण किया गया व आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।