मुगलसराय: डीएम ने जिले में मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण के संबंध में दी महत्वपूर्ण जानकारी
डीएम ने बताया कि प्रदेश के प्रत्येक महिला की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करते हुए उन्हें स्वावलंबन से जोड़ने के लिए प्रदेश के सीएम आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में 17 अक्टूबर 2020 को मिशन शक्ति का विशेष अभियान प्रारंभ किया गया था। अब तक अभियान के चार चरण संपन्न हो चुके है। शीघ्र ही इसका पांचवा चरण प्रारंभ होगा,जिसमें महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया जाएगा।