मुगलसराय: टेंगरा मोड़ पुल से 400 मीटर पहले पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया, 19 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद
जनपद की थाना मुगलसराय पुलिस टीम ने शुक्रवार को दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार टेंगरा मोड़ से चार सौ मीटर पहले तीन बैग में कुल 19 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ दोनों गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए तस्कर नीरज कुमार निवासी गेरुआपुर बिहार तथा रोहित माली निवासी भैंसा थाना चंदवक जनपद जौनपुर का बताया जा रहा है।