मुगलसराय: मुगलचक स्थित रॉयल एनफील्ड शोरूम के पास स्कॉर्पियो सवार दबंगों ने एक युवक पर किया हमला, पुलिस ने किया गिरफ्तार
अलीनगर थाना क्षेत्र के मुगलचक स्थित रॉयल एनफील्ड शोरूम के पास बिते दिन गुरुवार दोपहर को स्कॉर्पियो से उतरे दंबगो ने एक युवक को पीटना शुरू कर दिया, दो बुलेट भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने स्कॉर्पियो सवार दबंगो को घेराबंदी कर पकड़ लिया। वहीं पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है। घटना का सीसीटीवी फुटेज शुक्रवार सुबह वायरल होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।