सभापति के चुनाव से पहले डीडवाना के विकास को लेकर उठी मांग, नागरिक आमिर खान ने सौंपा 17-सूत्रीय एजेंडा
डीडवाना। नगर परिषद चुनाव के बाद नए सभापति के पदभार ग्रहण करने से पूर्व डीडवाना की जनता और जागरूक नागरिकों की ओर से शहर की सूरत बदलने को लेकर एक नई राय सामने आ रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पिछले करीब सात वर्षों से शहर में नागरिक सुविधाओं की जो स्थिति बनी हुई है, उसे सुधारने और डीडवाना के सौंदर्यकरण को गति देने के लिए नए सभापति को प्राथमिकता के आधार पर विशेष कार्ययोजना लागू करनी होगी।
नगर निकाय चुनाव में भाग लेने वाले शहर के जागरूक नागरिक आमिर खान ने डीडवाना के समग्र विकास और प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार को लेकर एक 17-सूत्रीय प्रस्तावित एजेंडा तैयार किया है। आमिर खान का मानना है कि नए सभापति को अपनी सीट पर बैठते ही इन मुख्य बिंदुओं पर त्वरित कार्रवाई शुरू करनी चाहिए।
सड़कों का विस्तृत सर्वे: शहर के हर वार्ड में सड़कों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए सर्वे कराया जाए।सीवरेज व जल निकासी: सीवरेज और जलभराव की गंभीर समस्या के स्थाई समाधान के लिए ठोस योजना बने।वार्ड-वार सफाई व्यवस्था: प्रत्येक वार्ड में नियमित और व्यापक सफाई सुनिश्चित की जाए।स्ट्रीट लाइट प्रबंधन: मुख्य सड़कों एवं गलियों में खराब लाइटों को बदलकर नई लाइटें लगाई जाएं।पेयजल आपूर्ति: शहरवासियों को स्वच्छ पानी की नियमित आपूर्ति मिले।पार्क और हरियाली: सौंदर्यकरण के उद्देश्य से पार्कों का निर्माण और पौधारोपण कर हरियाली बढ़ाई जाए।बाजार में जन-सुविधाएं: प्रमुख बाजारों में सार्वजनिक शौचालय व मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों।युवा व कौशल विकास: खेल गतिविधियों का आयोजन, सामुदायिक योजनाओं का लाभ व स्किल ट्रेड सेंटर की स्थापना हो।विकास कार्यों की सूची: प्रत्येक वार्ड की समस्त विकास योजनाओं की जानकारी सार्वजनिक की जाए।पारदर्शी नगर परिषद: नगर परिषद के कामकाज में पूर्ण पारदर्शिता लाई जाए रीसाइकिलिंग प्रोजेक्ट: कचरे और गंदे पानी को शहर में ही रीसाइकिल करने की योजना बनाई जाए।सूचना एवं नोटिस बोर्ड: मुख्य स्थानों पर बोर्ड लगाकर स्वीकृत व प्रगतिरत कार्यों का ब्योरा दर्शाया जाए।शिकायत पेटी: शहर के मुख्य स्थलों पर शिकायत पेटियां लगाई जाएं और नगर परिषद नियमित रूप से शिकायतों का निस्तारण करे।लीकेज मुक्त सीवरेज: सीवरेज पाइपों को इस प्रकार सील किया जाए कि गंदा पानी सड़कों पर न फैले।समतल सीवरेज ढक्कन: हादसों से बचाव के लिए सीवरेज के ढक्कनों को सड़क के समतल (लेवल में) लगाया जाए।आवारा पशुओं का स्थान: विचरण कर रहे आवारा पशुओं के लिए एक निश्चित स्थान निर्धारित किया जाए।कचरा फेंकने पर जुर्माना: सार्वजनिक स्थलों पर कचरा डालने वालों पर सख्त रोक लगाई जाए और परिषद द्वारा जुर्माना वसूला जाए।शहरवासियों का कहना है कि यदि नया बोर्ड और सभापति इस एजेंडे को ध्यान में रखकर काम करते हैं, तो निश्चित तौर पर डीडवाना की स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
Didwana, Nagaur | Sep 19, 2026