*महर्षि दधीचि जयंती पर हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ व अभिषेक*
कोलिया में महर्षि दधीचि जयंती के उपलक्ष्य में दाधीच सेवा समिति के तत्वावधान में चल रहे 5 दिवसीय जयंती महोत्सव के तहत शुक्रवार को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
ब्रह्मपुरी मोहल्ला स्थित दाधीच भवन में शुक्रवार शाम संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। सुंदरकांड का वाचन स्थानीय मंडली द्वारा किया गया।
वहीं सुबह 9 बजे पंडित गिरधारी के सानिध्य में भक्त दामोदर प्रसाद काकड़ा द्वारा भगवान सत्यनारायण का अभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ पूजा-अर्चना में भाग लिया।
आज महर्षि दधीचि ऋषि की पूजा-अर्चना कर प्रसाद का भोग लगाया जाएगा तथा श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ महर्षि दधीचि जयंती मनाई जाएगी।
Didwana, Nagaur | Sep 18, 2026