एबीआरएसएम का दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन प्रारंभ
सामाजिक समरसता के केंद्र बने हमारे विद्यालय- मुख्य वक्ता मिश्रा
डीडवाना।अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ स्कूल शिक्षा जिला डीडवाना का दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन मालियन सूर्य मंदिर के माली समाज पंचायत भवन में प्रारंभ हुआ।उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक एवं प्रारंभिक अजीत सिंह देथा एवं रुपाराम पिंडार रहे।विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा रहे जिला पालक कार्यकर्ता एवं संभाग संयुक्त मंत्री महिला मंजू चौहान के पर्यवेक्षण में एवं प्रदेश विमर्श कार्यशाला सदस्य कैलाश सोलंकी एवं पूर्णकालिक कार्यकर्ता राजेंद्र दाधीच के सानिध्य में संपन्न हुआ। स्वागत उद्बोधन जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार स्वामी ने दिया एवं जिला प्रतिवेदन जिला मंत्री करण सिंह भावला द्वारा प्रस्तुत किया।समारोह का संयोजन जिला मंत्री करण सिंह भावला द्वारा किया गया।जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार स्वामी एवं जिला मंत्री करण सिंह ने बताया कि द्वितीय सत्र के मुख्य वक्ता प्रधानाचार्य मनोज कुमार मिश्रा रहे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जितेंद्र स्वामी जी एवं विशिष्ट अतिथि पोल स्टार स्कूल के निदेशक पंकज सैनी रहे।
मुख्य वक्ता मिश्रा ने संत रविदास जी के 650 में प्राकृतिक दिवस विषय पर प्रेरणादाई एवं आध्यात्मिक उद्बोधन दिया। मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि संत रविदास जी के सामाजिक समरसता के विचारों को शिक्षक वर्ग अपने-अपने विद्यालय में बालकों के माध्यम से समाज में प्रेषित करे आज भी उनके विचारों की प्रासंगिकता है।तृतीय सत्र मे हमारा हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान एवं विद्यालय में सशक्त प्रार्थना सभा विषय पर जिला पालक कार्यकर्ता एवं प्रदेश पर्यवेक्षक मंजू चौहान ने प्रबोधन दिया। चौहान ने कहा कि विद्यालय जीवन का वह पवित्र मंदिर है जहां से व्यक्ति शिक्षा संस्कार और जीवन जीने की कला सिखता है।
मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह देथा ने कहा की शिक्षक समाज का दर्पण है राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका है।इस अवसर पर संगठन की रीति नीति एवं गतिविधियों पर कैलाश सोलंकी प्रदेश विमर्श कार्यशाला सदस्य एवं राजेंद्र दाधीच पूर्णकालिक कार्यकर्ता ने उद्बोधन दिया।चतुर्थ सत्र में खुला सत्र रखा गया जिसमें डीडवाना जिले के समस्त खंडों के अध्यक्ष, मंत्री सहित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार जिला पालक कार्यकर्ता मंजू चौहान के समक्ष प्रस्तुत किए।
सम्मेलन के प्रथम दिवस पर जिले के डीडवाना, लाडनूं, मौलासर, कुचामन, नावा, परबतसर एवं मकराना खंड के सैकड़ो शिक्षकों ने भाग लिया।इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह देता द्वारा सैकड़ो शिक्षकों को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशा मुक्ति की शपथ दिलवाई गई।
आयोजक शाखा के अध्यक्ष संजय कुमार उपाध्याय एवं मंत्री शोपाल सिंह ने बताया कि कल द्वितीय दिवस को प्रातः 11:00 बजे संगठनात्मक बैठक जिला पालक कार्यकर्ता मंजू चौहान द्वारा ली जाएगी जिसमें समस्त खंडों एवं जिला कार्यकारिणी के सदस्यों, संकुल संयोजकों एवं सहसंयोजक उपस्थित रहेंगे। अंतिम सत्र समारोह सत्र होगा जिसमें जिला कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्यों के आतिथ्य में होगा जिसमें जिले भर से प्राप्त शिक्षक समस्याओं का संकलन कर प्रस्ताव के रूप में प्रदेश कार्यकारिणी को भेजा जाएगा।इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री भगवान सिंह राठौड़ , शंभू सिंह गौड़, किशन लाल चौहान, पवन कुमार जोशी, भुवनेश कुमार शर्मा, गिरिराज जोशी, भंवर सिंह सोलंकी, अनुराधा शर्मा, विजेंद्र सिंह, भगवान सिंह , सुरेश कुमावत, प्रवीण शर्मा, मोती सिंह, विक्रम सिंह, रामनिवास बिश्नोई, सुरेश शर्मा, डॉ गणेश सैनी सहित जिले एवं खंडों के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Didwana, Nagaur | Sep 18, 2026