Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
चोरी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
newsdidwana
डीडवाना जिला न्यायालय अदालत का बड़ा फैसला: जानलेवा हमले व हत्या के मामले में 4 दोषियों को उम्रकैद
Didwana, Nagaur
| Sep 19, 2026
MORE NEWS
#केशरिया_कंवर_धाम_ललासरी_मे_भरा_मेला_दिनभर_उमड़ी #श्रद्धालुओं_की_भीड़_मेले_को_लेकर_प्रशासन_की_व्यवस्था #keshariya #kanwar #dham #lalasari #me #bhara #mela #dinbhar #umadi #shrdhaluo #ki #bhid #mele #ko #lekar #prshasan #ki #vyvstha #news #didwanajila
Didwana, Nagaur | Sep 19, 2026
सभापति के चुनाव से पहले डीडवाना के विकास को लेकर उठी मांग, नागरिक आमिर खान ने सौंपा 17-सूत्रीय एजेंडा डीडवाना। नगर परिषद चुनाव के बाद नए सभापति के पदभार ग्रहण करने से पूर्व डीडवाना की जनता और जागरूक नागरिकों की ओर से शहर की सूरत बदलने को लेकर एक नई राय सामने आ रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पिछले करीब सात वर्षों से शहर में नागरिक सुविधाओं की जो स्थिति बनी हुई है, उसे सुधारने और डीडवाना के सौंदर्यकरण को गति देने के लिए नए सभापति को प्राथमिकता के आधार पर विशेष कार्ययोजना लागू करनी होगी। नगर निकाय चुनाव में भाग लेने वाले शहर के जागरूक नागरिक आमिर खान ने डीडवाना के समग्र विकास और प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार को लेकर एक 17-सूत्रीय प्रस्तावित एजेंडा तैयार किया है। आमिर खान का मानना है कि नए सभापति को अपनी सीट पर बैठते ही इन मुख्य बिंदुओं पर त्वरित कार्रवाई शुरू करनी चाहिए। सड़कों का विस्तृत सर्वे: शहर के हर वार्ड में सड़कों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए सर्वे कराया जाए।सीवरेज व जल निकासी: सीवरेज और जलभराव की गंभीर समस्या के स्थाई समाधान के लिए ठोस योजना बने।वार्ड-वार सफाई व्यवस्था: प्रत्येक वार्ड में नियमित और व्यापक सफाई सुनिश्चित की जाए।स्ट्रीट लाइट प्रबंधन: मुख्य सड़कों एवं गलियों में खराब लाइटों को बदलकर नई लाइटें लगाई जाएं।पेयजल आपूर्ति: शहरवासियों को स्वच्छ पानी की नियमित आपूर्ति मिले।पार्क और हरियाली: सौंदर्यकरण के उद्देश्य से पार्कों का निर्माण और पौधारोपण कर हरियाली बढ़ाई जाए।बाजार में जन-सुविधाएं: प्रमुख बाजारों में सार्वजनिक शौचालय व मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों।युवा व कौशल विकास: खेल गतिविधियों का आयोजन, सामुदायिक योजनाओं का लाभ व स्किल ट्रेड सेंटर की स्थापना हो।विकास कार्यों की सूची: प्रत्येक वार्ड की समस्त विकास योजनाओं की जानकारी सार्वजनिक की जाए।पारदर्शी नगर परिषद: नगर परिषद के कामकाज में पूर्ण पारदर्शिता लाई जाए रीसाइकिलिंग प्रोजेक्ट: कचरे और गंदे पानी को शहर में ही रीसाइकिल करने की योजना बनाई जाए।सूचना एवं नोटिस बोर्ड: मुख्य स्थानों पर बोर्ड लगाकर स्वीकृत व प्रगतिरत कार्यों का ब्योरा दर्शाया जाए।शिकायत पेटी: शहर के मुख्य स्थलों पर शिकायत पेटियां लगाई जाएं और नगर परिषद नियमित रूप से शिकायतों का निस्तारण करे।लीकेज मुक्त सीवरेज: सीवरेज पाइपों को इस प्रकार सील किया जाए कि गंदा पानी सड़कों पर न फैले।समतल सीवरेज ढक्कन: हादसों से बचाव के लिए सीवरेज के ढक्कनों को सड़क के समतल (लेवल में) लगाया जाए।आवारा पशुओं का स्थान: विचरण कर रहे आवारा पशुओं के लिए एक निश्चित स्थान निर्धारित किया जाए।कचरा फेंकने पर जुर्माना: सार्वजनिक स्थलों पर कचरा डालने वालों पर सख्त रोक लगाई जाए और परिषद द्वारा जुर्माना वसूला जाए।शहरवासियों का कहना है कि यदि नया बोर्ड और सभापति इस एजेंडे को ध्यान में रखकर काम करते हैं, तो निश्चित तौर पर डीडवाना की स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
Didwana, Nagaur | Sep 19, 2026
*'विकसित भारत-जन सेवा अभियान-2026* *सभी पंचायत समिति मुख्यालयों पर आयोजित हुए जन सेवा शिविर* *जिले में 25 सितम्बर तक समस्त पंचायत समिति मुख्यालयों पर आयोजित होंगे शिविर* *सेवा सेतु अभियान के तहत आयोजित होंगे शिविर* *शिविरों में 22 विभागों की योजनाओं व कार्यों का मिलेगा लाभ* डीडवाना-कुचामन, 19 सितम्बर।पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान और विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मौक़े पर ही पहुँचाने के लिए 19 सितम्बर से 25 सितम्बर 2026 तक जिले की प्रत्येक पंचायत समिति स्तर पर "विकसित भारत-जन सेवा अभियान-2026" के तहत विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को जिले की समस्त पंचायत समिति मुख्यालयों पर जन सेवा शिविरों का आयोजन किया गया। आयोजित शिविरों में पंचायती राज विभाग सहित राजस्व, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, ऊर्जा, कृषि, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति,जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, और सहकारिता समेत 22 विभागों की योजनाओं से आमजन को लाभांवित किया गया। साथ ही इन शिविरों में जनकल्याणकारी कार्यों पर आधारित प्रेरणादायी कहानियों का भी प्रसारण किया गया। अतिरिक्त जिला कलक्टर रतन कुमार ने बताया कि विकसित भारत- जन सेवा अभियान के तहत सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत जिले में 25 सितम्बर तक सभी पंचायत समिति मुख्यालयों शिविरों का आयोजन निरंतर किया जायेगा। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे इन शिविरों में अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर जागरूक नागरिक के रूप में सरकार की इन जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं ।
Didwana, Nagaur | Sep 19, 2026
#कापड़ोद_और_डीडवाना_में_मावलिया_महाराज_के_दो_दिवसीय #मेले_की_धूम_उमड़े_हजारों_श्रद्धालु #kapdod #aur #didwana #me #mavaliya #maharaj #ke #do #divasiy #mele #ki #dhum #umade #hajaro #shrdhalu #news #didwanajila
Didwana, Nagaur | Sep 19, 2026
डीडवाना नगर परिषद: सभापति पद के लिए भंवरलाल पंवार और बाबू खां बेगाना में सीधा मुकाबला, बहुमत का आंकड़ा भाजपा-निर्दलीय के पास, फिर भी क्रॉस वोटिंग का डर डीडवाना। नगर परिषद में नया सभापति चुनने की सियासी सरगर्मियां अपने चरम पर पहुंच गई हैं। सभापति पद के लिए कुल दो आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसके बाद मुकाबला पूरी तरह आमने-सामने का हो गया है। एक तरफ भाजपा और निर्दलीय गठबंधन की ओर से भंवरलाल पंवार ने अपना नामांकन दाखिल किया है, तो दूसरी तरफ कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में राजनीतिक चाणक्य माने जाने वाले बाबू खां बेगाना मैदान में हैं। *बहुमत का गणित: गठबंधन मजबूत* 40 वार्डों वाली डीडवाना नगर परिषद में सभापति बनाने के लिए 21 पार्षदों का समर्थन जरूरी है। दलीय स्थिति पर नजर डालें तो इस बार चुनाव में 16 पार्षद कांग्रेस के, 14 निर्दलीय, 9 भाजपा और 1 पार्षद आरएलपी का जीतकर आया है।भाजपा ने निर्दलीय भंवरलाल पंवार को अपना समर्थन व सिंबल देकर गठबंधन का दांव खेला है। इस तरह भाजपा के 9 और 14 निर्दलीय पार्षदों को मिलाकर इस कुनबे की संख्या 23 तक पहुंच जाती है, जो बहुमत के आंकड़े से दो अधिक है। ऐसे में कागजी आंकड़ों में गठबंधन का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। *बेगाना का दावा: 'आठों चुनाव जीता, यह भी जीतेंगे* दूसरी ओर, कांग्रेस के पास अपने मात्र 16 पार्षद हैं और उसे जीत के लिए कम से कम 5 अन्य पार्षदों की दरकार है। इसके बावजूद कांग्रेस प्रत्याशी बाबू खां बेगाना जीत को लेकर आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा कि वे अब तक आठ चुनाव लड़ चुके हैं और आठों में जीत दर्ज की है, यह चुनाव भी वे ही जीतेंगे। बेगाना का यह आत्मविश्वास क्षेत्रीय राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है। *क्रॉस वोटिंग के डर से दोनों खेमों में हलचल* क्षेत्रीय बाजारों और राजनीतिक गलियारों में इस बात की सबसे ज्यादा चर्चा है कि दोनों ही गुटों में क्रॉस वोटिंग का डर सता रहा है। आशंका जताई जा रही है कि कांग्रेस के 2 से 3 पार्षद पाला बदल सकते हैं, तो वहीं भाजपा-निर्दलीय खेमे से भी 3 से 4 पार्षदों की क्रॉस वोटिंग की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।ऐसे में गुप्त मतदान होने के कारण बाजी किस ओर पलटेगी, इसका सटीक अंदाजा लगाना मुश्किल है। अब सभी की निगाहें 21 तारीख को होने वाले मतदान और उसके बाद आने वाले नतीजों पर टिकी हैं, तभी साफ हो पाएगा कि डीडवाना नगर परिषद का ताज किसके सिर सजेगा।
Didwana, Nagaur | Sep 18, 2026
एबीआरएसएम का दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन प्रारंभ सामाजिक समरसता के केंद्र बने हमारे विद्यालय- मुख्य वक्ता मिश्रा डीडवाना।अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ स्कूल शिक्षा जिला डीडवाना का दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन मालियन सूर्य मंदिर के माली समाज पंचायत भवन में प्रारंभ हुआ।उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक एवं प्रारंभिक अजीत सिंह देथा एवं रुपाराम पिंडार रहे।विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा रहे जिला पालक कार्यकर्ता एवं संभाग संयुक्त मंत्री महिला मंजू चौहान के पर्यवेक्षण में एवं प्रदेश विमर्श कार्यशाला सदस्य कैलाश सोलंकी एवं पूर्णकालिक कार्यकर्ता राजेंद्र दाधीच के सानिध्य में संपन्न हुआ। स्वागत उद्बोधन जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार स्वामी ने दिया एवं जिला प्रतिवेदन जिला मंत्री करण सिंह भावला द्वारा प्रस्तुत किया।समारोह का संयोजन जिला मंत्री करण सिंह भावला द्वारा किया गया।जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार स्वामी एवं जिला मंत्री करण सिंह ने बताया कि द्वितीय सत्र के मुख्य वक्ता प्रधानाचार्य मनोज कुमार मिश्रा रहे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जितेंद्र स्वामी जी एवं विशिष्ट अतिथि पोल स्टार स्कूल के निदेशक पंकज सैनी रहे। मुख्य वक्ता मिश्रा ने संत रविदास जी के 650 में प्राकृतिक दिवस विषय पर प्रेरणादाई एवं आध्यात्मिक उद्बोधन दिया। मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि संत रविदास जी के सामाजिक समरसता के विचारों को शिक्षक वर्ग अपने-अपने विद्यालय में बालकों के माध्यम से समाज में प्रेषित करे आज भी उनके विचारों की प्रासंगिकता है।तृतीय सत्र मे हमारा हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान एवं विद्यालय में सशक्त प्रार्थना सभा विषय पर जिला पालक कार्यकर्ता एवं प्रदेश पर्यवेक्षक मंजू चौहान ने प्रबोधन दिया। चौहान ने कहा कि विद्यालय जीवन का वह पवित्र मंदिर है जहां से व्यक्ति शिक्षा संस्कार और जीवन जीने की कला सिखता है। मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह देथा ने कहा की शिक्षक समाज का दर्पण है राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका है।इस अवसर पर संगठन की रीति नीति एवं गतिविधियों पर कैलाश सोलंकी प्रदेश विमर्श कार्यशाला सदस्य एवं राजेंद्र दाधीच पूर्णकालिक कार्यकर्ता ने उद्बोधन दिया।चतुर्थ सत्र में खुला सत्र रखा गया जिसमें डीडवाना जिले के समस्त खंडों के अध्यक्ष, मंत्री सहित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार जिला पालक कार्यकर्ता मंजू चौहान के समक्ष प्रस्तुत किए। सम्मेलन के प्रथम दिवस पर जिले के डीडवाना, लाडनूं, मौलासर, कुचामन, नावा, परबतसर एवं मकराना खंड के सैकड़ो शिक्षकों ने भाग लिया।इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह देता द्वारा सैकड़ो शिक्षकों को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशा मुक्ति की शपथ दिलवाई गई। आयोजक शाखा के अध्यक्ष संजय कुमार उपाध्याय एवं मंत्री शोपाल सिंह ने बताया कि कल द्वितीय दिवस को प्रातः 11:00 बजे संगठनात्मक बैठक जिला पालक कार्यकर्ता मंजू चौहान द्वारा ली जाएगी जिसमें समस्त खंडों एवं जिला कार्यकारिणी के सदस्यों, संकुल संयोजकों एवं सहसंयोजक उपस्थित रहेंगे। अंतिम सत्र समारोह सत्र होगा जिसमें जिला कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्यों के आतिथ्य में होगा जिसमें जिले भर से प्राप्त शिक्षक समस्याओं का संकलन कर प्रस्ताव के रूप में प्रदेश कार्यकारिणी को भेजा जाएगा।इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री भगवान सिंह राठौड़ , शंभू सिंह गौड़, किशन लाल चौहान, पवन कुमार जोशी, भुवनेश कुमार शर्मा, गिरिराज जोशी, भंवर सिंह सोलंकी, अनुराधा शर्मा, विजेंद्र सिंह, भगवान सिंह , सुरेश कुमावत, प्रवीण शर्मा, मोती सिंह, विक्रम सिंह, रामनिवास बिश्नोई, सुरेश शर्मा, डॉ गणेश सैनी सहित जिले एवं खंडों के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Didwana, Nagaur | Sep 18, 2026
*महर्षि दधीचि जयंती पर हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ व अभिषेक* कोलिया में महर्षि दधीचि जयंती के उपलक्ष्य में दाधीच सेवा समिति के तत्वावधान में चल रहे 5 दिवसीय जयंती महोत्सव के तहत शुक्रवार को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। ब्रह्मपुरी मोहल्ला स्थित दाधीच भवन में शुक्रवार शाम संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। सुंदरकांड का वाचन स्थानीय मंडली द्वारा किया गया। वहीं सुबह 9 बजे पंडित गिरधारी के सानिध्य में भक्त दामोदर प्रसाद काकड़ा द्वारा भगवान सत्यनारायण का अभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ पूजा-अर्चना में भाग लिया। आज महर्षि दधीचि ऋषि की पूजा-अर्चना कर प्रसाद का भोग लगाया जाएगा तथा श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ महर्षि दधीचि जयंती मनाई जाएगी।
Didwana, Nagaur | Sep 18, 2026
डीडवाना थाने का एसपी ने किया औचक निरीक्षण: लंबित मामलों के निस्तारण और अपराधियों पर नकेल कसने के सख्त निर्देश डीडवाना।जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान ने शुक्रवार को डीडवाना थाना परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने थाने के कार्यप्रणाली, पत्रावलियों के रख-रखाव और विभिन्न आपराधिक मामलों में अनुसंधान की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा, क्षेत्राधिकारी (CO) उमेश गुप्ता एवं थानाधिकारी मोहन सिंह सहित समस्त थाना स्टाफ उपस्थित रहा। बैठक में एसपी ने लंबित मामलों के निस्तारण, वांछित एवं इनामी अपराधियों की धरपकड़ के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर नियमित दबिश देने के निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक ने नए कानूनों (BNS/BNSS) तथा लोकल एवं स्पेशल एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिले में नशे के अवैध कारोबार पर पूर्णत: अंकुश लगाने के लिए हाईवे गश्त और सप्लाई नेटवर्क से जुड़े संदिग्धों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। वहीं, बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए हेल्पलाइन 1930 और NCRP की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई तथा 'डिजिटल अरेस्ट' व ऑनलाइन ठगी के खिलाफ क्षेत्र में निरंतर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।एसपी ने स्पष्ट किया कि बीट प्रणाली को मजबूत कर हिस्ट्रीशीटर्स और संदिग्ध तत्वों पर लगातार नजर रखी जाए। साथ ही थाना कार्यालय के रिकॉर्ड का नियमित रख-रखाव और आमजन के साथ संवेदनशीलता से पेश आने की सख्त हिदायत दी।अपराध समीक्षा का उद्देश्य केवल आंकड़ों की रिपोर्ट बनाना नहीं, बल्कि प्रत्येक प्रकरण में ठोस कार्रवाई कर परिणाम देना है। कानून-व्यवस्था में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Didwana, Nagaur | Sep 18, 2026