Bihar news : सचिव ने प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। आगामी दिनांक 12 सितंबर को आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत की सफलता को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिम चंपारण के सचिव धीरेंद्र कुमार पांडे ने प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सचिव ने बताया कि यह प्रचार रथ सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर आम लोगों को इस नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के सुलह कराने हेतु जागरूक करेगा। ताकि आम लोगों को जागरूक किया जा सके। सचिव ने बताया कि चिन्हित तीन माह पूर्व के ट्रैफिक चालान के मामलों में आम लोगों को 50% छूठ के साथ उनके राशि को जमा कर उनका ट्रैफिक चालान के मामलों का निष्पादन किया जाएगा। व्यवहार न्यायालय बेतिया एवं बगहा के सुलहनीय वादों में भी पक्षकारों को नोटिस निर्गत किया गया है ताकि उनके कोर्ट केस का निष्पादन किया जा सके। मौके पर अग्रणी जिला प्रबंधक पश्चिम चंपारण एवं विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक, जिला समन्वय श्री राकेश डिक्रूज, कर्मचारी एवं अधिवक्ता बंधु उपस्थित रहे।#NationalLokAdalat #WestChamparan #Bettiah #Bagaha #LegalServices #DLSA #TrafficChallan #LokAdalat2026 #LegalAwareness #CourtCases #BiharNews #WestChamparanNews #BettiahNews #LegalAid #JusticeForAll #NationalLokAdalat2026
Bettiah, West Champaran | Sep 5, 2026