हैदरनगर: हैदरनगर प्रखंड अंचल कार्यालय: बाबुओं के कमरे तक सीमित सुविधाएं, शौचालय गंदा, जल शोधक वर्षों से खराब
हैदरनगर प्रखंड सह अंचल कार्यालय और बाल विकास परियोजना कार्यालय एक ही भवन में संचालित हो रहा है। भवन में फिलहाल एसआईआर का काम चल रहा है और प्रतिदिन चार से 500 महिला-पुरुष अपने विभिन्न कार्यों से कार्यालय पहुंच रहे हैं।