सारठ: बामनगामा दुबे मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने की पूजा अर्चना, पूर्व मंत्री रणधीर सिंह भी रहे मौजूद
पूर्व CM व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार शाम 4 बजे बामनगामा दुबे मंदिर में पूजा-अर्चना करके राज्य में खुशहाली की कामना की। पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत किया। पूर्व CM बोले 2024 में जो कमी रह गई थी 2029 में वो नहीं रहेगी और NDA की सरकार बनेगी, रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन के नेताओं के जुटान को लेकर निशाना साधा।