आबू रोड: माउंट आबू के नक्की झील के पास फिल्मी स्टाइल में फायरिंग से मचा हड़कंप, दशा माता जुलूस में युवक को लगी गोली, आरोपी फरार
माउंट आबू के नक्की झील के पास दशा माता मूर्ति विसर्जन के दौरान बुधवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जुलूस के बीच एक अज्ञात युवक ने अचानक फिल्मी स्टाइल में फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से जुलूस में शामिल लोगों में दहशत फैल गई और लोग इधर-उधर भागते नजर आए।जुलूस के बीच अचानक चली गोली,युवक की कमर के नीचे लगी गोली