नई दिल्ली में पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क का स्वागत करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी निषाद
भारत-पोलैंड रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने पर दिया जोर।
नई दिल्ली | बिहार दस्तक
नई दिल्ली आगमन पर पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क (Donald Tusk) का स्वागत करने के लिए केंद्रीय मंत्री एवं मुजफ्फरपुर के सांसद डॉ. राजभूषण चौधरी निषाद पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने भारत और पोलैंड के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने की दिशा में इस यात्रा को महत्वपूर्ण बताया।
डॉ. राजभूषण चौधरी निषाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत और पोलैंड के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने तथा दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने में यह यात्रा महत्वपूर्ण सिद्ध होगी।
उन्होंने विश्वास जताया कि यह अवसर भारत-पोलैंड मैत्री को नई ऊर्जा प्रदान करने के साथ-साथ दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग के नए आयाम स्थापित करने में भी सहायक होगा।
भारत और पोलैंड के बीच मजबूत होते संबंधों को आर्थिक, रणनीतिक और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
#IndiaPolandRelations #StrategicPartnership #NarendraModi #DrRajbhushanChaudharyNishad #Muzaffarpur #BiharDastak
Bihar, India | Oct 22, 2026