प्रतापगढ़-मंदसौर रोड पर पिता-पुत्र की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 150 CCTV से अजमेर में दबोचा
प्रतापगढ़-मंदसौर रोड पर पिकअप से बाइक को टक्कर मारकर पिता-पुत्र की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हथुनिया थाना क्षेत्र के गोर्धनपुरा निवासी 48 वर्षीय कुशाल खान पठान के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर अपराधी है, जिसके खिलाफ 11 मामले दर्ज हैं। वारदात में इस्तेमाल पिकअप भी जब्त कर ली गई है। पुलिस ने घटनास्थल से मंदसौर तक करीब 150 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके बाद आरोपी के अजमेर दरगाह क्षेत्र में छिपे होने की सूचना मिली। पुलिस ने भेष बदलकर तलाश की और दरगाह के पास गली से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
#Pratapgarh #Mandsaur #CrimeNews #MurderCase #FatherSonMurder RajasthanPolice PoliceAction