डूंगरपुर में पर्युषण महापर्व का भव्य आगाज, जिनालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब
डूंगरपुर जिले में दिगंबर जैन समाज के 10 दिवसीय पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व का बुधवार से शुभारंभ हुआ। पहले दिन उत्तम क्षमा धर्म के रूप में मनाया गया। सुबह से ही शहर के शामलाजी का ऊंडा मंदिर, कोटड़िया जैन मंदिर, प्रगति नगर और न्यू कॉलोनी जैन मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भगवान का पंचामृत अभिषेक, केसर पूजा और अष्टगंध पूजा कर आराधना की गई। ऊंडा मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद धर्म ध्वजा फहराकर पर्व का आगाज किया गया। अगले 10 दिनों तक मंदिरों में पूजा, आरती और धार्मिक अनुष्ठान होंगे। समापन पर गंधकुटी की शोभायात्रा और तीन दिवसीय रथोत्सव होगा।
#ParyushanParv #JainSamaj #JainReligion #Dungarpur #Rajasthan UttamKshama ParyushanMahaparv