राजमाता विजयराज कुमारी मेवाड़ को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब, भावुक हुआ राजमहल
बुधवार को राजमहल में आयोजित शोकसभा में बड़ी संख्या में आमजन और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्यजन पहुंचे। लोगों ने राजमाता साहिबा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, आरएसएस के क्षेत्रीय प्रचारक निंबारामजी, चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी सहित कई विशिष्टजन मौजूद रहे। लोगों ने राजमाता साहिबा के सरल और गरिमामय व्यक्तित्व को याद करते हुए उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया। राजमहल में माहौल भावुक और शोकपूर्ण रहा।
#Udaipur #Mewar #RajmataVijayRajKumari #MewarRoyalFamily #Tribute Condolences