डूंगरपुर सभापति पर सस्पेंस खत्म, सुशीला गुप्ता के नाम पर भाजपा की मुहर
डूंगरपुर नगर परिषद के सभापति पद को लेकर चल रहा सस्पेंस अब खत्म हो गया है। भाजपा ने पूर्व सभापति के.के. गुप्ता की पत्नी सुशीला गुप्ता के नाम पर मुहर लगा दी है। लंबे समय से सुशीला गुप्ता और प्रभु पंड्या के नाम पर मंथन चल रहा था। आखिरकार बंद लिफाफा खुला और सुशीला गुप्ता का नाम सामने आया। हालांकि सभापति का औपचारिक चुनाव 21 सितंबर को पार्षदों के मतदान से होगा। मैदान में कांग्रेस के भारत नागदा और निर्दलीय प्रभु पंड्या भी दावेदारी में हैं। शुक्रवार को नामांकन वापसी का अंतिम दिन है। इसके बाद मुकाबले की तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी।
#Dungarpur #DungarpurNews #SushilaGupta #KKGupta #DungarpurNagarParishad RajasthanPolitics