➡️ संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा का हुआ समापन
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जन्म जयंती के अवसर पर 21 अगस्त से प्रारंभ श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा का 10 सितंबर को समापन किया गया। यह यात्रा जिले में संत रविदास जी के समानता, सामाजिक समरसता, सद्भाव और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य निकाली गई।
समापन अवसर पर यात्रा ने गाजे- बाजे के साथ बैतूल के स्थानीय मंदिरों का भ्रमण किया। यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। यात्रा में जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य श्री सुधाकर पवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि सामाजिक बंधु, संत रविदास समाज के अनुयायी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक शामिल हुए। यात्रा के दौरान संत रविदास जी के विचारों और उनके द्वारा दिए गए सामाजिक समरसता, समानता एवं भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
उल्लेखनीय है कि संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की समरसता पावन कलश एवं कलश रथ जिला मुख्यालय से स्थानीय रविदास मंदिरों तथा ग्राम स्तर तक पहुंचाए गए। इस दौरान सामूहिक आरती, गुरु वाणी पाठ, भजन संध्या, समरसता संकल्प, भजन-कीर्तन, प्रसाद वितरण, प्रभात फेरी, झांकी, दीप प्रज्ज्वलन एवं अन्य धार्मिक-सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। भजन मंडली प्रतियोगिता सहित विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों के माध्यम से संत रविदास जी के विचारों और संदेश को जन-जन तक पहुंचाया।
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
12 views | Betul, Madhya Pradesh | Sep 10, 2026