➡️ आत्महत्या रोकथाम एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
जिला चिकित्सालय बैतूल में 10 सितम्बर को विश्व आत्महत्या दिवस के अवसर पर आत्महत्या रोकथाम एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज कुमार हुरमाड़े ने बताया कि जागरूकता कार्यक्रम में आत्महत्या के कारण तथा इसे समय रहते कैसे बचा जा सकता है, क्या उपचार दिया जा सकता है, आत्महत्या करने वाले को समय रहते कैसे बचाया जा सकता है तथा लक्षणों को कैसे पहचाना जा सकता है, इसके बारे में विस्तार से बताया गया। एचडी कॉलेज देवगांव के विद्यार्थियों द्वारा आत्महत्या रोकने के लिए रोल प्ले किया गया।
जागरूकता कार्यक्रम में आरएमओ डॉ रानू वर्मा, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ संजय खातरकर, दंत रोग चिकित्सक डॉ शुभांजलि बंसोड, क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट श्रीमती ममता सोने, एचडी कॉलेज देवगांव, ओम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज भारत भारती कॉलेज के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। उपस्थित सभी ने आत्महत्या रोकथाम में अपनी भूमिका निभाने की प्रतिज्ञा ली।
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul