Public App Logo
Profile Picture

PRO JS Betul

@betulprojs
2670Followers
0Following
➡️ अल्पवर्षा से जलाशयों में कम जलभराव को लेकर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक

➡️ कम पानी वाली फसलों चना, मसूर एवं सरसों के लिए किसानों को किया जाएगा प्रेरित 

➡️ संभावित जल स्थिति को लेकर पहले से की जाएगी तैयारी 

➡️ जलाशयों में उपलब्ध पानी का गाइडलाइन अनुसार पेयजल एवं सिंचाई के लिए होगा उपयोग

जिले में काफी वर्षों के बाद इस वर्ष अल्पवर्षा के कारण जलाशयों में अपेक्षाकृत कम जलभराव की स्थिति को देखते हुए पेयजल, सिंचाई एवं फसल प्रबंधन को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जल उपलब्धता की स्थिति की समीक्षा करते हुए आगामी समय में पेयजल एवं सिंचाई व्यवस्था तथा किसानों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री दुर्गादास उईके, विधायक बैतूल श्री हेमंत खंडेलवाल, विधायक आमला डॉ. योगेश पंडाग्रे, विधायक भैंसदेही श्री महेंद्र सिंह चौहान, मुलताई विधायक श्री चंद्रशेखर देशमुख, घोड़ाडोंगरी विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह ऊईके, जिला विकास सलाहकार समिति के सदस्य श्री सुधाकर पवार तथा कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, सीईओ जिला पंचायत श्री गणेश जायसवाल सहित जल संसाधन, कृषि, जल निगम एवं एमपीईबी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

➡️ गाइडलाइन के अनुसार होगा जल का उपयोग

बैठक में जलाशयों में उपलब्ध पानी की स्थिति की समीक्षा के बाद तय किया गया कि उपलब्ध जल का उपयोग निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। जिन जलाशयों में 50 प्रतिशत से कम जलभराव है, उनमें उपलब्ध पानी पेयजल एवं निस्तारी के लिए सुरक्षित रखा जाएगा। वहीं 50 से 80 प्रतिशत जलभराव वाले जलाशयों से सिंचाई के लिए किसानों को एक पलेवा एवं एक पानी दिया जाएगा। 90 प्रतिशत से अधिक जलभराव वाले जलाशयों से सिंचाई के लिए दो पानी उपलब्ध कराया जा सकेगा। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि दिसंबर माह के बाद जलाशयों में उपलब्ध पानी को मुख्य रूप से पेयजल की आवश्यकता के लिए सुरक्षित रखा जाएगा।

अधीक्षण यंत्री जल संसाधन विभाग श्री विपिन वामनकार ने बताया कि जिले में लगभग 200 जलाशय हैं, जिनमें से 127 जलाशय पूरी तरह खाली हैं। जिले के 200 जलाशयों की कुल जल संग्रहण क्षमता लगभग 472 एमसीएम है, जबकि वर्तमान में इनमें लगभग 242 एमसीएम पानी उपलब्ध है।

➡️ कम पानी वाली फसलों को बढ़ावा देने पर जोर

केंद्रीय मंत्री श्री दुर्गादास उईके ने कहा कि अल्पवर्षा की स्थिति को देखते हुए पेयजल, सिंचाई एवं फसल प्रबंधन के लिए पुख्ता कार्ययोजना के साथ कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि उपलब्ध जल का विवेकपूर्ण उपयोग सुनिश्चित करते हुए किसानों और आमजन की आवश्यकताओं का ध्यान रखा जाए। उन्होंने किसानों को कम पानी में होने वाली फसलों की ओर प्रेरित करने तथा इसके लिए गांव स्तर पर जागरूकता गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए।

विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए किसानों को ऐसी फसलों के चयन के लिए प्रेरित किया जाए, जिनमें कम पानी की आवश्यकता होती है। उन्होंने कृषकों को गेहूं की अपेक्षा चना, सरसों, मसूर, अलसी सहित कम पानी में उपयुक्त फसलों की बुवाई को प्राथमिकता देने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए।

➡️ गेहूं का रकबा कम, चना एवं सरसों का रकबा बढ़ने की संभावना

उर्वरक-बीज की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा के दौरान विधायक श्री खंडेलवाल ने किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक एवं बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वितरण व्यवस्था में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आनी चाहिए। कृषि विभाग द्वारा विशेष ग्राम सभाओं एवं किसान संवाद बैठकों के माध्यम से किसानों को कम वर्षा की स्थिति में फसल चयन, उपलब्ध जल के समुचित उपयोग, सिंचाई प्रबंधन एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के निर्देश दिए गए।

उप संचालक कृषि श्री राम गोपाल रजक ने बताया कि इस सीजन जिले में गेहूं का रकबा लगभग 80 हजार हेक्टेयर कम होने की संभावना है। वहीं चने का रकबा 47 हजार हेक्टेयर से बढ़कर लगभग 94 हजार हेक्टेयर तथा सरसों का रकबा 13 हजार हेक्टेयर से बढ़कर लगभग 25 हजार हेक्टेयर होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि जिले में खाद, बीज एवं कीटनाशक की पर्याप्त उपलब्धता है।

➡️ रबी सीजन में सुचारू बिजली आपूर्ति के निर्देश

एमपीईबी विभाग की समीक्षा के दौरान रबी सीजन में किसानों को सुचारू बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पेयजल आपूर्ति के लिए आवश्यक बिजली व्यवस्था निर्बाध रखने तथा जले हुए ट्रांसफार्मरों को समय पर बदलने के निर्देश दिए गए।

➡️ संभावित पेयजल संकट वाले क्षेत्रों में पहले से की जाएगी तैयारी

पीएचई विभाग की समीक्षा के दौरान जिले में संभावित पेयजल संकट वाले क्षेत्रों एवं ग्रामों को चिन्हित कर विधानसभा-वार जानकारी तैयार करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को जल स्रोतों की स्थिति पर लगातार नजर रखने तथा आवश्यकता के अनुसार वैकल्पिक पेयजल व्यवस्था पहले से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जल निगम के अधिकारियों को मेंढा एवं वर्धा परियोजनाओं में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। वहीं घोघरी एवं गढ़ा परियोजनाओं को दिसंबर माह तक प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=बैतूल nis:value=बैतूल nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=betul nis:value=betul nis:enabled=true nis:link/>
➡️ अल्पवर्षा से जलाशयों में कम जलभराव को लेकर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक

➡️ कम पानी वाली फसलों चना, मसूर एवं सरसों के लिए किसानों को किया जाएगा प्रेरित 

➡️ संभावित जल स्थिति को लेकर पहले से की जाएगी तैयारी 

➡️ जलाशयों में उपलब्ध पानी का गाइडलाइन अनुसार पेयजल एवं सिंचाई के लिए होगा उपयोग

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=बैतूल nis:value=बैतूल nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=betul nis:value=betul nis:enabled=true nis:link/>
Video 2
Video 3
Video 4
Video 5
Video 6
Video 7
➡️ जिले में <nis:link nis:type=tag nis:id=राष्ट्रीय_कृमि_मुक्ति_दिवस nis:value=राष्ट्रीय_कृमि_मुक्ति_दिवस nis:enabled=true nis:link/> कार्यक्रम का शुभारंभ

कलेक्टर डॉ.सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का जिला स्तरीय शुभारंभ 6 अक्टूबर को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गंज बैतूल में प्रातः 11 बजे किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर, जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य श्री सुधाकर पवार, श्री विकास मिश्रा, श्री पर्वत धोटे, श्री मनीष मिसर, कलेक्टर डॉ.सौरभ संजय सोनवणे द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ.मनोज कुमार हुरमाड़े ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को एलबेंडाजॉल की गोली खिलाई जाती है, ताकि उन्हें कृमि संक्रमण से मुक्त किया जा सके। कृमि संक्रमण के कारण बच्चों के पेट में कीड़़े हो जाने से उनके स्वास्थ्य पौषण और शारिरिक विकास पर बुरा प्रभाव पड़ता है एवं बच्चों की ग्रोथ रूक जाती है। कार्यक्रम के अंतर्गत कृमिनाशन गोली खिलाने के साथ-साथ आमजन में साफ सफाई, हाथ धोने एवं हाइजीन के प्रति जागरूकता फैलाना है।

जिले में इस अभियान में (1 से 19 वर्ष) के अनुमानित 556474 बच्चों, किशोर-किशोरियों को 2345 आंगनवाड़ी केन्द्रों, 2572 शासकीय शालाओं, 323 निजी शालाओं में एवं एल्बेंडाजॉल गोली का सेवन कराकर कृमिनाशन किया जाएगा एवं 20 से 49 वर्ष की प्रजनन आयु वर्ग की महिलाएं 107848 जो कि गर्भवती, धात्री नहीं हैं को 6 अक्टूबर 2026 कृमिमुक्ति दिवस एवं 9 अक्टूबर 2026 मॉपअर दिवस के अलावा आगामी 15 दिवस तक आवश्यकतानुसार घर-घर जाकर छूटी हुई महिलाओं को एल्बेंडाजॉल गोली का सेवन कराया जाएगा।

शुभारंभ कार्यक्रम में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ प्रांजल उपाध्याय, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ विनोद शाक्य, प्राचार्य श्री ललित लिल्लौरे, शहरी क्षेत्र नोडल अधिकारी डॉ रत्नेश खाड़े, शहरी क्षेत्र प्रभारी परियोजना अधिकारी श्री योगेश ढोके, एमएण्डईओ श्री मनोज चढ़ोकार, डीसीएम, आरबीएसके मेनेजर श्री योगेन्द्र दवंडे, सीपीएचसी सलाहकार सुश्री रेजिना जेम्स, सुश्री रागिनी, एपीएम शहरी क्षेत्र श्री प्रकाश माकोडे आदि उपस्थित रहे।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=बैतूल nis:value=बैतूल nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=betul nis:value=betul nis:enabled=true nis:link/>
Video 9
Video 10
Video 11
Video 12
Video 13
➡️ मैं श्री विकास भलावी हूं। पहले पानी लाने के लिए दूर जाना पड़ता था, लेकिन अब घर में ही स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है। इससे समय और मेहनत दोनों की बचत हुई है तथा परिवार को साफ पानी मिलने से बहुत सुविधा मिली है। <nis:link nis:type=tag nis:id=नल_जल_योजना nis:value=नल_जल_योजना nis:enabled=true nis:link/> का लाभ मिलने पर मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। हर घर तक पानी पहुंचाने का सपना साकार होने से हमें बहुत खुशी है।

PMO India 
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=कहानी_बदलाव_की nis:value=कहानी_बदलाव_की nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=बैतूल nis:value=बैतूल nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=betul nis:value=betul nis:enabled=true nis:link/>
➡️ मेहनत से सफलता की ओर—पीएम स्वनिधि से आत्मनिर्भरता की कहानी

PMO India 
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Urban Development & Housing MP 
<nis:link nis:type=tag nis:id=कहानी_बदलाव_की nis:value=कहानी_बदलाव_की nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=बैतूल nis:value=बैतूल nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=betul nis:value=betul nis:enabled=true nis:link/>
Video 16
Video 17
Video 18
Video 19
➡️ <nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_सेतु_अभियान nis:value=सेवा_सेतु_अभियान nis:enabled=true nis:link/> के अंतर्गत लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में मेगा सेवा शिविर आयोजित

➡️ शिविर में 971 रजिस्ट्रेशन, 550 हितग्राहियों को मौके पर मिला लाभ व निराकरण

➡️ जिले के सभी नगरीय निकायों में सेवा सेतु अभियान के तहत शिविर आयोजित

राज्य शासन के निर्देशानुसार आम नागरिकों को शासकीय योजनाओं एवं नागरिक सेवाओं का लाभ उनके निकटतम स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 04 अक्टूबर को जिले के सभी नगरीय निकायों में "सेवा सेतु अभियान – सरकार आपके द्वार" के अंतर्गत शिविर आयोजित किए गए। बैतूल के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में जिला प्रशासन एवं नगर पालिका परिषद बैतूल के संयुक्त तत्वावधान में  आयोजित मेगा सेवा शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाए गए, जहां नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नागरिक सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों के लिए आवश्यक रजिस्ट्रेशन किए गए।

शिविर में राजस्व विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, मत्स्य पालन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, वित्त विभाग, श्रम विभाग, कौशल विकास एवं उद्यमिता विभाग, ऊर्जा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सामाजिक न्याय विभाग और स्कूल शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए।

मेगा शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित कुल 971 रजिस्ट्रेशन किए गए, जिनमें से 550 हितग्राहियों को मौके पर ही निराकरण कर लाभान्वित किया गया। शेष रजिस्ट्रेशन का संबंधित विभागों द्वारा नियमानुसार परीक्षण एवं आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

इस मेगा सेवा शिविर में  जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य श्री सुधाकर पवार, नगर पालिका परिषद बैतूल की अध्यक्ष श्रीमती पार्वतीबाई बारस्कर, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री महेश राठौर, पार्षदगण, सभापतिगण, जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी डॉ. अभिजीत सिंह, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री नवनीत पांडे, एवं तहसीलदार श्रीमती पूनम साहू सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी, वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

सेवा सेतु अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं नागरिक सेवाओं का लाभ सहज एवं सरल रूप से उपलब्ध कराना तथा पात्र हितग्राहियों की समस्याओं एवं रजिस्ट्रेशन का नियमानुसार समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना है।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=बैतूल nis:value=बैतूल nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=betul nis:value=betul nis:enabled=true nis:link/>
➡️ जिला पंचायत सीईओ श्री जायसवाल ने भैंसदेही क्षेत्र में विकास कार्यों का किया निरीक्षण

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गणेश जायसवाल ने जनपद पंचायत भैंसदेही क्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जनपद पंचायत भैंसदेही के कार्यालय एवं ग्राम पंचायत भवन का भी निरीक्षण किया तथा आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

जिला पंचायत सीईओ श्री जायसवाल ने ग्राम बालनेर की ग्राम पंचायत विजयग्राम में स्टॉप डेम में कड़ी शटर लगाने के कार्य का निरीक्षण किया। इसके पश्चात ग्राम बोथिया में स्टॉप डेम कड़ी शटर कार्य एवं बोरी बंधान कार्य का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कार्य की प्रगति तथा गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली।

सीईओ श्री जायसवाल ने ग्राम पंचायत झल्लार में बोरी बंधान कार्य का भी निरीक्षण किया। साथ ही झल्लार में डैम में कड़ी शटर लगाने के कार्य का अवलोकन कर कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा निर्धारित मापदंडों के अनुसार कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

Jansampark Madhya Pradesh 
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=बैतूल nis:value=बैतूल nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=betul nis:value=betul nis:enabled=true nis:link/>
➡️ बैतूल में निकली ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ पदयात्रा

➡️ युवाओं ने नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत माय भारत द्वारा संचालित ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ अभियान के तहत रविवार को बैतूल में नशा मुक्ति जागरूकता पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा का शुभारंभ ओपन ऑडिटोरियम से किया गया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उइके, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर, माय भारत मध्य प्रदेश के राज्य निदेशक श्री मंगल झाकर, अपर कलेक्टर श्रीमती वंदना जाट, पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश खरपुसे, एसडीएम डॉ. अभिजीत सिंह उपस्थित रहे। 

अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा का  ओपन ऑडिटोरियम से शुभारंभ किया, जो शिवाजी चौक, मेजर ध्यानचंद चौक, अंबेडकर चौक, कारगिल चौक एवं पोस्ट ऑफिस होते हुए पुनः ऑडिटोरियम पहुंची, जहां पदयात्रा का समापन हुआ। इस दौरान युवाओं एवं प्रतिभागियों ने नशे के दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।

➡️ नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की अपील

इस अवसर पर अतिथियों ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से सशक्त एवं सामाजिक रूप से जिम्मेदार बनने के लिए प्रेरित किया गया।

जिला युवा अधिकारी श्रीमती सुषमा गवली ने बताया कि पदयात्रा में  प्रशासन, पुलिस विभाग, यातायात विभाग, स्वास्थ्य विभाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, नगर पालिका, जेएच कॉलेज, माय भारत के सभी सदस्यों, युवाओं, माय भारत के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों, यूथ क्लब सदस्यों, महाविद्यालयीन विद्यार्थियों, खेल विभाग के खिलाड़ियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=बैतूल nis:value=बैतूल nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=betul nis:value=betul nis:enabled=true nis:link/>
Video 23
➡️ मेरा नाम श्री रूप सिंह कुशवाहा है। <nis:link nis:type=tag nis:id=पीएम_स्वनिधि_योजना nis:value=पीएम_स्वनिधि_योजना nis:enabled=true nis:link/> से मिले ₹10,000 और ₹20,000 के ऋण से मेरा व्यवसाय आगे बढ़ा और आज मेरा व्यवसाय अच्छा चल रहा है। योजना का लाभ मिलने पर उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।