लालगंज: लालगंज तहसील परिसर में चकबंदी कार्यालय पर कास्तकारों ने प्रदर्शन करते हुए फाइलों के निस्तारण में देरी का लगाया आरोप
चकबंदी से संबंधित फाइलों के निस्तारण में हो रहे विलंब को लेकर मंगलवार दोपहर बाद करीब 12:30 बजे तहसील परिसर स्थिति रतेहचकबंदी कार्यालय के सामने काश्तकारों ने प्रदर्शन किया। आधा दर्जन से अधिक काश्तकारों ने नाराजगी जताते हुए लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण की मांग की। आरोप था कि चकबंदी अधिकारी के नियमित रूप से कार्यालय में न आने से निस्तारण में देरी हो रही है।