ज्वालामुखी में दो परिवारों का विवाद खूनी संघर्ष में बदला
मझीन-सायलाकड़ पंचायत का वीडियो सामने आया, छोटी सी बात पर भिड़े दो परिवार; गुस्से में उठाया कदम जिंदगीभर का पछतावा बन सकता है
ज्वालामुखी के मझीन-सायलाकड़ पंचायत में दो परिवारों के बीच विवाद के खूनी संघर्ष में बदलने का वीडियो सामने आया है। घटना ने एक बार फिर सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर छोटी-छोटी बातों को लेकर लोग इतना उग्र क्यों हो जाते हैं।
एक तरफ प्रदेश में कहीं बादल फट रहे हैं, कहीं बाढ़ और भूस्खलन से लोग परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर आपसी विवाद हिंसा का रूप ले रहे हैं। गुस्सा कुछ मिनटों का हो सकता है, लेकिन उसका परिणाम और पछतावा पूरी जिंदगी रह सकता है।
किसी भी विवाद को हाथापाई या हिंसा की बजाय बातचीत और कानून के रास्ते से सुलझाएं। कोई भी कदम उठाने से पहले अपने और अपने परिवार के भविष्य के बारे में जरूर सोचें। 🙏#ज्वालामुखी #मझीन #सायलाकड़ #कांगड़ा #हिमाचलप्रदेश #खूनीसंघर्ष #विवाद #हिंसा #CrimeNews #HimachalNews #KangraNews #Himachal84TV #समाज #सावधान